फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कलाकार अंशिका अग्रवाल ने कैनवॉस पर रचे गजानन

सार

  • केवल दो दिनों में उकेरा ब्लू बॉल पैन से गजानन का चित्र
  • रामनवमी पर बना चुकी हैं श्रीराम-सीता की मनमोहक आकृति
विज्ञापन
अंशिका अग्रवाल ने ब्लू बॉल पैन से बनाया श्रीगणेश का आकर्षक चित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। इस वक्त शहर में गणेशोत्सव की धूम है। घरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जहां भजन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं शहर की एक युवा चित्रकार ने भी श्रीगणेश के कई चित्र कैनवॉस पर उकेरे हैं, जिसमें ब्लू पैन के एक प्रयोग से श्री गणेश का बना चित्र काफी सराहा जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज से बीए की छात्रा अंशिका अग्रवाल वैसे तो लंबे समय से सामाजिक पहलुओं पर चित्रांकन करती आ रही हैं, लेकिन इन दिनों चल रहे गणेशोत्सव में उन्होंने श्री गणेश के कई मनमोहक चित्र कैनवॉस पर उकेरे हैं। श्री गणेश के इन चित्रों को बनाने में वैसे तो उन्होंने अधिकांशत: वाटर कलर का प्रयोग किया है, लेकिन सबसे ज्यादा जो उनका फुलस्केल चित्र पसंद किया जा रहा है वह उन्होंने महज दो दिन की मेहनत में केवल ब्लू बॉल पैन से बनाया है। इसमें श्री गणेश की सूंड़ दाहिनी ओर घूमी हुई है और वह अपनी सवारी मूसक पर विराजमान हैं। उनके एक हाथ में फरसा, दूसरे में कमल का फूल, तीसरे में लड्डू और चौथा हाथ आशीर्वाद देता दर्शाया गया है। अंशिका बताती हैं कि केवल ब्लू पैन की मदद से उन्होंने यह आकृति बनाई है। ब्लू रंग के संयोजन से ही उन्होंने श्री गणेश के आभूषण, वस्त्र आदि उभारे हैं।
विज्ञापन

श्रीराम और माता सीता का अंशिका अग्रवाल द्वारा बनाया गया चित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अंशिका बताती हैं अभी हाल ही में श्रीराम नवमी और श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर उन्होंने श्रीराम और माता सीता का वाटर कलर से चित्र भी बनाया था, जिसके आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लालकृष्ण आडवानी को उनकी पूजा अर्चना करते हुए दर्शाया था। इसे बनाने में करीब एक हफ्ता लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें