फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे आप प्रत्याशी और रेडियो तड़का

Mon, 20 Nov 2017 02:10 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को आम आदमी पार्टी के मेयर प्रत्याशी इंजीनियर नवनीत अग्रवाल और रेडियो तड़का के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा सरकारी खंभों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाने के आरोप में भाजपा, सपा और बसपा समेत पांच पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ एफआईआर हुई है।
विज्ञापन

आप प्रत्याशी के खिलाफ कोहाड़ापीर के रामलाल ने एडीएम (सिटी) ओपी वर्मा से शिकायत की कि रेडियो तड़का 91.1 एफएम पर आप प्रत्याशी ने बिना अनुमति के प्रचार कराया है। विज्ञापन मेें उन्होंने अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न झाडू पर मोहर लगाने की अपील की है। उधर, रविवार को एसीएम द्वितीय सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने सुभाषनगर इलाके में अभियान चलाकर बिजली और टेलीफोन के खंभों से सियासी दलों के बैनर पोस्टर हटवाकर जब्त कराने के बाद चौकी इंचार्ज सुभाषनगर अनुज मिश्र की तरफ से नेकपुर निवासी पार्षद पद की भाजपा प्रत्याशी अलका, सपा के जितेंद्र कश्यप, बसपा की माधुरी कश्यप के अलावा तिलकनगर के कौशलेंद्र पाल और रामगोपाल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें