फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सीनियर सिटीजन से कुछ सीख सकते हैं आप

Thu, 30 Nov 2017 02:33 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
बुजुगऱ्र्ग मतदाता
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीपुरम् निवासी कुसुमलता (60) साल की हैं। उनके घुटने में समस्या है, इसलिए कहीं आ-जा नहीं सकती। उनके परिवार के लोग उन्हें व्हील चेयर पर सेंट फ्रांसिस के मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे। गोपाल नगर की रहने वाली सुमित्रा देवी भी अपने पति अनिल के साथ क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल में व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचीं। 
विज्ञापन

मतदान के दिन घर में बैठकर या घूमकर छुट्टी मनाने वाले लोग इन वरिष्ठ नागरिकों से कुछ सीख सकते हैं। इन बुजुर्गों का कहना है कि जब तक जान हैं तब तक वोट के अधिकार का प्रयोग करना जरूरी है। राजेंद्रनगर निवासी विष्णु कुमार अग्रवाल और किरन अग्रवाल रिक्शे पर बैठकर सेंट फ्रांसिस पहुंचे। दोनों की उम्र करीब 65 वर्ष है। विष्णु कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी को चलने में समस्या है, इसलिए रिक्शे से वोट करने आए हैं। नवाबगंज के सेंथल निवासी अख्तर लका 70 साल की हैं। उनका स्टेडियम रोड स्थित अस्पताल में कूल्हे का ऑपरेशन किया गया था। मंगलवार को धीरे-धीरे चलना सिखाया गया था। ऑपरेशन करने वाले डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि अख्तर मतदान के लिए काफी जिद कर रहीं थीं तो उनको छुट्टी दे दी गई। उन्हाेंने वोट देने के बाद फोटो भी डॉक्टर को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें