फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आएं या न आएं संडे से दौड़ेगा पुल

Thu, 18 Jan 2018 02:27 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामगंज पुल उद्घाटन के लिए एक जनवरी से तैयार खड़ा इंतजार कर रहा है। शहरवासियों की नाराजगी को देखते सपाइयों ने पुल चालू करवाने की कोशिश की। उसके बाद भाजपा विधायक पप्पू भरतौल ने भी यही प्रयास किया, मगर लखनऊ में बैठे दिग्गजों ने एक स्थानीय महारथी के इशारे पर रोक लगवा दी। रोज-रोज की फजीहत और शहरवासियों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने रविवार तक हर हाल में उद्घाटन का फैसला लिया है। उन्होंने बरेली की राजनीतिक हस्तियों को निर्देश दिया कि अपनी उपलब्धता के हिसाब से पुल शुरू करवा दें। माना जा रहा है कि रविवार को अधिकतर राजनीतिक हस्तियां यहां होंगी और पुल शुरू कराया जाएगा। इस मामले में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से बात की तो उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख नेताओं के साथ रविवार को उद्घाटन किया जाना तय हुआ है। उद्घाटन बृहस्पतिवार को होना था, मगर सभी की मौजूदगी न हो पाने की वजह से उसे रविवार को कर रहे हैं।
विज्ञापन

फ्लाईओवर का क्रेडिट लेने और उसका उद्घाटन करने के लिए मचे घमासान से सीएम नाखुश हैं। माना जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते वह बरेली का कार्यक्रम नहीं बना रहे हैं। बुधवार दोपहर सीएम कार्यालय से निर्देश जारी हुए कि फ्लाईओवर को 18 जनवरी बृहस्पतिवार को चालू कर दिया जाए। यह संदेश केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार तक पहुंचा, उन्होंने बरेली आने का कार्यक्रम भी बना लिया। इस बीच शाम को फिर से संशोधित निर्देश मिले कि इस दिन अन्य मंत्री उपलब्ध नहीं हैं। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल दो दिन तक दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यस्त हैं, इसलिए उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार अथवा रविवार में कर लिया जाए। गंगवार ने सुझाव दिया है कि रविवार 21 जनवरी सबसे उपयुक्त दिन रहेगा, जबकि कुछ नेता 22 जनवरी वसंत पंचमी के दिन उद्घाटन कराना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह सोमवार को उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए 20 या 21 जनवरी को ही उद्घाटन किया जा सकेगा।

फोटो..
पुल पर हुई सजावट
बुधवार को पुल के दोनों ओर  रोशनी के लिए सजावटी झालर लगा दी गई है। इस मामले में सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि इसका उद्घाटन से कोई मतलब नहीं है। प्रभारी डीएम सतेंद्र कुमार से जानकारी ली गई तो बताया गया कि कुछ लोग पुल पर अपना कार्यक्रम करना चाहते थे, जिसकी अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें