बरेली। मौसम विभाग ने जिले में दो दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार से विक्षोभ की सक्रियता कम होने पर बादल छंटने और तेज धूप का अनुमान जताया है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से अरब सागर की आर्द्र हवा का प्रवेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इससे घने बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। दो और तीन जून को तेज बारिश के बाद चार जून से हवा की दिशा बदलेगी। इससे बादल छंटेंगे। पांच जून यानी बृहस्पतिवार से आसमान साफ होगा। तेज धूप निकलने और उमस हावी होने का अनुमान है।
रविवार को सुबह से ही धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। अपराह्न तीन बजे के बाद घने बादल छाए। जिले के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
मौसम इनपुट
37.2
27.5
धूप निकलेगी। हल्के, घने बादल छाएंगे और तेज हवा चलेगी।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:06