फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर को मिलेंगे दो और नए सीएनजी पंप, जून में होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में जल्दी ही दो और नए सीएनजी स्टेशन शुरू होने वाले हैं। इसके लिए सीयूजीएल की ओर से तैयारी की जा रही है। सीयूजीएल के क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक रेहिल ने बताया कि जिले में वर्तमान में करीब एक दर्जन सीएनजी पंप संचालित हो रहे हैं, लेकिन सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी की ओर से हाईवे किनारे व अधिक भीड़ वाले इलाकों में सीएनजी पंप को बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में जून के अंत तक बदायूं रोड स्थित आजाद पेट्रोल पंप व बड़ा बाइपास पर पचौरी फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी पंप की शुरुआत जल्द हाेने वाली है। बताया कि बड़ा बाइपास पर अभी कोई सीएनजी पंप नहीं हैं। बड़ा बाइपास पर सीएनजी पंप होने से अब लोगों को गैस भरवाने के लिए शहर में नहीं आना पड़ेगा। जिससे उनकी यात्रा भी सुखद होगी साथ ही समय की भी बचत होगी। वहीं बदायूं रोड पर सीएनजी पंप शुरु होने से शहर के स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें