फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेल कोटे से नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी, युवक को पहना दी फर्जी वर्दी

Sat, 17 May 2025 12:56 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने महिला और उसके साथी पर ठगी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला और उसके साथी ने नौकरी का झांसा देकर उससे 12 लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में खेल कोटे से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला और उसके साथी ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों ने युवक को झारखंड ले जाकर फर्जी वर्दी पहना दी और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सुभाषनगर सिठौरा निवासी कन्हईलाल ने इज्जतनगर थाना प्रभारी को बताया कि वह कचहरी पर अक्सर जाते थे। वहां उनकी मुलाकात वीर सावरकर नगर निवासी एकता आनंद से हो गई। एकता ने ऊंची पहुंच का हवाला देकर कन्हई के बेटे आकाश की नौकरी खेल कोटे से लगवाने का झांसा दिया।

खेल का राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण बनवाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए। झारखंड ले जाकर आकाश से 183000 रुपये झटक लिए। कन्हई के डेबिट कार्ड से 60 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वन पर्यावरण मंत्रालय का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार से खरीदी खाकी वर्दी 
आरोप है कि एकता आनंद ने उन्हें घर बुलाकर पांच लाख रुपये लिए। एकता और उसके साथी अभिषेक सक्सेना ने बाजार से फर्जी वर्दी खरीदकर आकाश को पहना दी। इसके बाद 107000 रुपये और बहाने से ले लिए। बाद में पता चला कि सब-कुछ फर्जी था।

जब एकता और अभिषेक से रुपये मांगे तो दोनों टरकाते रहे। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, विवेचना के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें