तिराहे पर रोज लगता है जाम
इस फ्लाईओवर की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है। सेटेलाइट तिराहे पर सुबह से देर रात तक जाम लगा रहता है। यहीं से पीलीभीत, लखनऊ, शाहजहांपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद, टनकपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहन गुजरते हैं।
रोज करीब एक लाख लोगों का आवागमन होता है। सेटेलाइट बस स्टैंड से निकलने वाली रोडवेज बसें पीलीभीत रोड से घूमकर लखनऊ, कानपुर और दिल्ली की ओर जाती हैं। वाई शेप फ्लाईओवर बनने से जाम से राहत मिलेगी। शहरवासी सीधा पुल से होकर पीलीभीत रोड पर उतर सकेंगे।
बीडीए के सहायक अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि सेटेलाइट तिराहे पर वाई शेप फ्लाईओवर के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर 70 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। इसके बन जाने से सेटेलाइट तिराहा, ईसाइयों की पुलिया पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। प्रस्ताव जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है।