फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट सावित्री का पूजन कर सुहाग के लिए मांगी दीर्घायु

विज्ञापन
कालीबाड़ी में पूजन करतीं सुहागिन महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते तमाम महिलाओं ने वट वृक्ष की डाल का किया पूजन

बरेली। सुहाग की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने शुक्रवार को वट सावित्री का अखंड व्रत धारण कर वट वृक्ष का विधि विधान से पूजन किया। कोरोना संक्रमण के बाबत ज्यादातर महिलाओं ने वट वृक्ष की टहनी घर मंगाकर तो कुछ ने घर के आसपास मौजूद वट वृक्ष के पास पहुंचकर पूजन किया।
विज्ञापन

वट सावित्री के पूजन पर भी कोरोना संक्रमण की आशंका मंडराती रही। घर में कोरोना संक्रमण का प्रवेश न हो, इसके लिए महिलाओं ने घर पर ही वट वृक्ष की टहनी मंगाकर पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा वट वृक्ष के पास पहुंची महिलाओं ने मान्यता के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विधि विधान से पूजन किया। सोलह शृृंगार से सजी महिलाओं ने लाल धागा, कलश, मिट्टी का दीपक, मौसमी फल, लाल कपड़ा, सिंदूर, रोली, अक्षत, पकवान, हल्दी और पीतल के पात्र से वट वृक्ष में समाहित ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेव का विधि विधान से आराधना की। पति और परिवार की दीर्घायु की कामना की और प्रसाद स्वरूप सामग्री अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें