फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्पेशल ट्रेनों से जंक्शन पर उतरे 697 श्रमिक

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर रात में तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। इनसे यहां 697 श्रमिक उतरे। सभी को मेडिकल चेकअप के बाद बसों में बैठाकर उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहली ट्रेन गुरुवार रात दो बजे दिल्ली से चलकर जंक्शन पहुंची। इससे 223 श्रमिक उतरे। इसके बाद यह ट्रेन देवरिया के लिए रवाना हो गई। दूसरी ट्रेन रात ढाई बजे फिरोजपुर से पहुंची। इससे 415 मजदूर उतरे। तीसरी ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से आई। इससे 59 श्रमिक उतरे। यह ट्रेन भी यहां से देवरिया के लिए रवाना हुई। सभी श्रमिकों का जंक्शन पर मेडिकल चेकअप किया गया। इसके बाद सरकुलेटिंग एरिया में खड़ी रोडवेज बसों से उन्हें रवाना किया गया। आईआरसीटीसी की टीम ने सभी श्रमिकों को खाना और पानी दिया। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि रात में दिल्ली से सीतापुर के लिए तीन ट्रेनें गुजरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें