कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर में कालरात्रि की पूजा करने पहुचे श्रद्धालु
बरेली। चैत्र नवरात्र की सप्तमी को मां दुर्गा के स्वरूप कालरात्रि की पूजा हुई। कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर में पुजारी अभिषेक गौड़, अंकित गौड़, नितिन गौड़ के अलावा संतोष अग्रवाल, विशंभर दयाल लोधी, सुमित देवल, रूप किशोर आदि ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।
मंदिर में रोजाना की अपेक्षा भक्तों की भीड़ कम रही। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मां कालरात्रि की पूजा में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा। पंडित अनुपम कौशिक इंदीवर ने बताया कि मां कालरात्रि की आराधना का विधान है। इनकी पूजा-अर्चना करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है, दुश्मनों का भी नाश होता है।