फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली लाइन ठीक करते वक्त करंट लगने से कर्मचारी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के हरुनगला बिजली उपकेंद्र के इलाकों के तहत एनएल सिटी में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से कर्मचारी झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कर्मचारी या उसके परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अधिकारी भी कुछ बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एनएल सिटी के पास पेड़ की टहनी गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। नियमित लाइनमैन रियासत, ठेकेदार मुन्ना और ठेका कर्मचारी भूरे के साथ लाइन ठीक करने पहुंचे। इससे पहले शटडाउन भी लिया गया।
भूरे लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसको करंट लग गया। सूचना में जेई और एसडीओ मौके पर पहुंच गए। ठेका कर्मचारियों को अस्पताल भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि एनएल सिटी की आपूर्ति को दो दिन पहले ही रामगंगा नगर फीडर से जोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

इससे पहले यहां की आपूर्ति न्यू सुपरसिटी फीडर से चल रही थी। मंगलवार को एनएल सिटी में फॉल्ट ठीक किया जाना था, लेकिन शटडाउन रामगंगानगर फीडर के स्थान पर न्यू सुपरसिटी फीडर पर लिया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला का कहना है कि मामूली घटना थी। शटडाउन में लापरवाही जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें