फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 46 वार्डों में होगा काम, दो जोन में बांटे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पेयजल प्रणाली को नए सिरे से विकसित करने के लिए फेज-1 पुनर्गठन परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जल निगम ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमृत-2.0 के तहत ₹265.95 करोड़ से कुल 46 वार्डों में काम कराया जाएगा। इन्हें दो जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन

इनमें से 21 वार्ड ऐसे हैं, जहां काम ज्यादा होगा। यहां टंकी का निर्माण, बोरवेल आदि के साथ ही लाइनें भी बिछाई जाएंगी। वहीं, 25 वार्ड ऐसे हैं जहां पर पहले से कई काम हो चुके हैं मगर, ये आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं। यहां भी पानी की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह में निविदाएं निकाली जाएंगी। 76,465 परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा।


इन वार्डों में बढ़ाई जाएगी पानी की उपलब्धता

बेनीपुर चौधरी, कटघर, वीर भट्टी, आईवीआरआई, पीर बहोड़ा, ब्रह्मपुरा, वनखंडी नाथ, फरीदपुर चौधरी, परतापुर चौधरी, सैदपुर हॉकिंस, किला छावनी, महेशपुर अटरिया, सरनिया, जौहरपुर, रोहली टोला, आजमनगर, सिकलापुर, हजियापुर, जाटवपुरा, शाहदाना, बिहारीपुर सिविल लाइंस, बिहारीपुर मेमरान, घेर शेख मिठ्ठू, इंग्लिश गंज और मौलाना नगर वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

इन वार्डों में होंगे नए कार्य
अवर जलाशय भूमि की उपलब्धता पर बजरिया पूरनमल, खन्नू मोहल्ला, कानूनगोयान, शाहबाद, कांकरटोला, नौमहला, मथुरापुर, बिधौलिया, चौधरी मोहल्ला, शास्त्री नगर, गांधीपुरम, रेलवे कॉलोनी, कंजादासपुर, जोगी नवादा, चक महमूद नगर, आकाश पुरम, संजयनगर, शुगर फैक्ट्री, नेकपुर और सुभाषनगर वार्ड शामिल हैं। संवाद






कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। प्रोजेक्ट के तहत वार्डाें को दो जोन में बांटा गया है। अब कार्य के लिए ई-निविदाएं निकालकर टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। - संजय कुमार, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें