फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों को लगवाएं टीका, यू-विन पोर्टल से मिलेगा प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
31 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग आयोजित करेगा टीका उत्सव
विज्ञापन


बरेली। शून्य से सात साल तक के नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए बुधवार से स्वास्थ्य विभाग ने टीका उत्सव अभियान शुरू किया। 31 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के तहत टीका लगवाने के बाद प्राप्त मेसेज पर क्लिक करके यू-विन पोर्टल से प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने जिला महिला अस्पताल में बच्चों को टीका लगाकर मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से उत्सव में आकर निशुल्क टीका लगवाकर जिम्मेदार परिवार व समाज का हिस्सा बनने की अपील की। कहा कि जो लोग पूर्व में किन्हीं वजहों से बच्चों को टीका नहीं लगा सके थे, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि उत्सव में पेंटा‑1, खसरा, रूबेला (एमआर‑1 और एमआर-2) का टीका लक्षित 11,512 बच्चों को लगाने का लक्ष्य है। जिले में करीब चार सौ परिवार टीकाकरण के विरोध में हैं।
आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने‑अपने क्षेत्र के छूटे हुए बच्चों की सूची बनाएंगी। नगर निगम के डोर‑टू‑डोर कूड़ा कलेक्शन वैन से टीका उत्सव का प्रचार‑प्रसार होगा। जनप्रतिनिधि, कोटेदार, धर्मगुरु और प्रत्येक क्षेत्र के लोग भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


इन 12 रोगों से होता है बचाव
डॉ. प्रशांत के मुताबिक नियमित टीकाकरण से पोलियो, टीबी, हिपेटाइटिस बी, टिटेनस, काली खांसी, गलघोंटू, खसरा, रुबेला, डायरिया, जापानी इंसिफेलाइटिस, निमोनिया और इन्फ्लूएंजा से बचाव होता है। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, यूपीएचसी नोडल डॉ. अजमेर सिंह, मो. अकबर, यूनिसेफ से मो. इरशाद, जेएसआई से मो. शमीम और नुरुल निशा समेत डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें