फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर तीन घंटे ब्लॉक लेकर किया गया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को तीन नंबर से गुजारा गया
विज्ञापन

बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार को तीन घंटे का ब्लॉक लेकर काम गया। इस दौरान स्लीपर ऊपर उठाए गए। ब्लॉक के चलते लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को तीन नंबर से गुजारा गया।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों के कोच पायदान और प्लेटफार्म के बीच काफी दूरी है। इस वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। ट्रैक को ऊंचा करने का कार्य पिछले दो साल प्रस्तावित था। शुक्रवार को इस कार्य की शुरूआत की गई। यहां प्लेटफार्म के आगे की ओर दीवार बनाई जा रही है ताकि दूरी कम की जा सके। संवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
आम लोगों से जुड़े इस मामले को अमर उजाला ने उठाया था। कई खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की गईं। इसके बाद काम की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें