फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन की सीमाएं तय कराए बिना ही शुरू कराया कार्य, फिर रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर में नहर कोठी के पीछे पड़ी नगर पालिका की खलिहान की जमीन पर ईओ के आदेश पर उसकी चहारदीवारी शुरू कर दी गई। सीमाएं तय किए बिना ही काम करने का आरोप लगाते हुए पालिका अध्यक्ष ने काम रुकवा दिया। पैमाइश में राजस्व टीम ने बंजर भूमि की चारों तरफ की सीमाएं तय नहीं की।
विज्ञापन


आबादी के बीचों-बीच खलिहान की लगभग 12 बीघा जमीन है। यहां बन रहे चहारदीवारी के कार्यों को रुकवाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सराफत जरी वाले ने राजस्व टीम पर पैमाइश रिपोर्ट गोल-मोल देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम ने केवल खलिहान की जगह पूरी बताते हुए रिपोर्ट दी, जबकि जमीन की चारों तरफ की सीमाओं का अता-पता नहीं की। रिपोर्ट में सीमाओं का जिक्र भी नहीं किया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जमीन की चहारदीवारी करने के बाद अगर सीमाएं इधर-उधर हटती तो दीवारें भी हटानी पड़ेंगी, जिससे सरकारी बजट का दुरुपयोग होगा। उन्होंने जमीन की सही से पैमाइश कराकर कल्याण की चारों सीमाएं तय करते हुए रिपोर्ट देने के लिए राजस्व टीम से से मांग की। उन्होंने पुन: पैमाइश के लिए पत्र भेजने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें