फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम के दौरे को देखते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम तेज

Fri, 12 Jun 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में कूड़े की समस्या से निजात दिलाने के लिए सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्लांट के सक्रिय होने से प्रतिदिन करीब 500 मीट्रिक टन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री के आगामी संभावित दौरे के दौरान इस परियोजना को हरी झंडी मिल सकती है।
विज्ञापन

प्लांट परिसर में आधुनिक मशीनों की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और गुजरात के सफल कचरा प्रबंधन मॉडलों का अध्ययन कर रहे हैं। इन राज्यों से कचरा प्रोसेसिंग और प्लांट संचालन से जुड़ी तकनीकी रिपोर्ट भी मंगवाई जा रही हैं। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि इस प्लांट के चालू होने से सड़कों के किनारे लगने वाले कूड़े के ढेरों और डंपिंग की समस्या का खात्मा हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्लांट के शुरू होने के बाद शहर की पूरी कचरा प्रबंधन प्रणाली बदल जाएगी।
प्लांट के शुरू होने के बाद शहर की पूरी कचरा प्रबंधन प्रणाली बदल जाएगी। वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण प्रदूषण को कम करेगा। इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार होगा। यह पहल शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें