फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन सड़कों के कामों को मिलेगी गति, 3.44 करोड़ रुपये आवंटित

Sat, 09 May 2026 06:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

 लोक निर्माण विभाग ने जिले की 17 निर्माणाधीन सड़कों के लिए 3.44 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इससे विभिन्न मार्गों पर चल रहे कामों को गति मिलेगी। इस बजट से सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की निर्माणाधीन 17 सड़कों के लिए 3.44 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया। इसके तहत विभिन्न मार्गों पर चल रहे कामों को गति मिलेगी। इसमें प्रांतीय खंड की 10 सड़कें तो निर्माण खंड प्रथम की सात सड़कें हैं।

विज्ञापन


निर्माण खंड प्रथम के तहत गौसगंज सरायधारमपुर जरौली होते हुए फतेहगंज दातागंज मार्ग पर एक करोड़, मिर्जापुर नरखेड़ा वंशीपुर होते हुए आनंदपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 1.80 करोड़, मीरगंज सिधौली सिहौर सहौड़ी मार्ग में मरम्मत व सुधार कार्य पर 7.58 लाख रुपये जारी हुए। 

फतेहगंज पूर्वी कुहता फरीदपुर मार्ग पर 4.48 लाख, भगवंतपुर मार्ग पर 4.48 लाख, कल्याणपुर मार्ग पर 6.40 लाख रुपये दिए गए। प्रांतीय खंड की बल्लिया शीशगढ़ मार्ग पर बसुधरन के आबादी भाग में सीसी रोड के लिए 5.61 लाख, कुम्हरा से हाईवे संपर्क मार्ग पर 3.94 लाख, रजपुरा माफी से अहलादपुर संपर्क मार्ग पर 4.40 लाख, बरेली से बागेश्वर मार्ग गुलड़िया मो.हसन पार्क की मरम्मत व सुधार कार्य 4.45 लाख रुपये जारी किए गए। 
विज्ञापन


इन सड़कों की भी होगी मरम्मत 
विशेष मरम्मत धौराटांडा से मियापुर संपर्क मार्ग का मरम्मत सुधार कार्य पर 0.66 लाख, विशेष मरम्मत शाही धौरा से जमुनिया खाता संपर्क मार्ग का मरम्मत व सुधार कार्य 4.03 लाख, विशेष मरम्मत टांडा धनुआ से पखुर्नी संपर्क मार्ग की मरम्मत मरम्मत व सुधार कार्य पर 4.91 लाख रुपये आवंटित किए गए। इसी तरह बागेश्वर मार्ग पचदौरा होते हुए भुजिया संपर्क मार्ग का मरम्मत 6.34 लाख, विशेष मरम्मत में बरेली बागेश्वर मार्ग से अटाकायस्थान वीरपुर संपर्क मार्ग का मरम्मत व सुधार कार्य 5.48 लाख रुपये, बरेली बागेश्वर मार्ग से कर्मपुर चैधरी संपर्क मार्ग का मरम्मत व सुधार कार्य पर 2.33 लाख रुपये दिए गए।

निर्माणाधीन सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से धनराशि जारी की गई है। इसके तहत 3.44 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है। जिससे काम को और गति मिलेगी।- राजीव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें