फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्लेटफाॅर्म नंबर एक का काम अधूरा, जुगाड़ पर टिका ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर तीन माह से प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर काम चल रहा है। अब तक ट्रैक के नीचे बैलास्ट बिछाने का काम अधूरा है। प्लेटफाॅर्म के सहारे लकड़ी की बल्लियां लगाकर ट्रैक को रोका गया है। रेलवे की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

इस प्लेटफार्म से चार से पांच किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अभी प्लेटफाॅर्म एक पर पूर्ण रूप से बैलास्ट नहीं बिछा है। साथ ही नाली का निर्माण भी होना है। ये दोनों काम रुके हुए हैं।
ट्रैक पर अभी जितना भी बैलास्ट बिछाया गया है, वह स्लीपर और ट्रैक को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है। इस वजह से बल्लियां नहीं हटाई गई हैं। ट्रैक को उसके सहारे रोका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें