फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोरा लोकनाथपुर की सड़क पर गड्ढे भरवाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गोरा लोकनाथपुर से गंगा नदी तक जाने वाली 25 किमी लंबी सड़क की बदहाली को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। बुधवार को विभाग की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर सड़क के गड्ढों को भरवाने का काम शुरू किया गया। हालांकि मरम्मत के तरीके को लेकर मेला अध्यक्ष ने अब भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत घटिया तरीके से कराई गई है। ऐसे में कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा खराब हो जाएगी। इसलिए ठेकेदार के काम की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर गंगा नदी पहुंचते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी और हादसों का खतरा बना हुआ था। पिछले साल लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये मिले थे। इसके बावजूद सड़क की हालत खराब बनी हुई थी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने और भुगतान निकालने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई थी।
दो से तीन दिन में गड्ढों को भरने का काम होगा पूरा : एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजीव अग्रवाल ने बताया कि गोरा लोकनाथपुर की सड़क बनाने के लिए 39.85 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू किया जाएगा। गंगा स्नान के मेले को देखते हुए जगह-जगह हुए गड्ढों को जेसीबी मशीन लगाकर भरवाने का काम शुरू करा दिया गया है, जो दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें