फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी का पुल बनाकर नेताओं को दिखा दिया आइना

Mon, 18 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
लकड़ी का पुल बनाया
विज्ञापन
भोजीपुरा। नेताओं और अफसरों से एक अदद पुल के निर्माण की मांग कर थक चुके जनक जागीर के लोगों ने सहकारिता की मिसाल कायम की है। उन्होंने दनिया नदी पर लकड़ी का पुल बनाकर अपने आवागमन को सुगम बनाया है। किसी ने चंदा दिया तो किसी ने श्रमदान कर अपनी परेशानी दूर करने में मदद की। ग्रामीण इस बात पर खुश हैं कि खेती बाड़ी का काम हो या बच्चों के स्कूल आने-जाने की टेंशन, उन्होंने सभी समस्याओं का खुद निदान कर दिया है। 
विज्ञापन

जनक जागीर गांव धौंराटांड़ा से तीन किमी दूर दक्षिण दिशा में दनिया नदी के किनारे बसा है। गांव के लोगों की खेती की जमीन नदी के पार भी है। बरसात शुरू होते ही वहां जाना मुश्किल हो जाता है। जफरापुर, खतोला, सैदपुर प्यारे लाल, पट्टी विहारी पुर, भोजीपुरा, अख्तियारपुर, उदयपुर, बन्नोजान चौपारा आदि दर्जनों गांव के बच्चे पटेल इंटर कॉलेज धौंरा पढ़ने के लिए नदी पार करके आते हैं। गांव वालों ने बताया कि पुल के लिए 70 के दशक से मांग की जा रही है। नेताओं ने तो आंखें ही बंद कर ली। 1982-83 में तत्कालीन सांसद बेगम आबदा अहमद गांव आईं तो लोगों ने यह मांग रखी। उन्होंने जल्द पुल बनाने का वादा किया था मगर कुछ नहीं हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को भी कई बार कहा गया। जो अफसर कभी गांव आए भी तो वे जनता का पत्र जेब में रखकर चले गए। इस बार परेशानी से बचने के लिए ग्रामीणों ने खुद ही कमर कसने का मन बनाया। रामकिशन राजपूत और बनवारी लाल की अगुवाई में लोगों ने जैसे-तैसे 80 हजार रुपये का चंदा किया और पुल बनाने के लिए खुद जुट गए। करीब 25 दिन में पचास मीटर पुल बना दिया। अब पुल पर बाइक भी दौड़ रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी सुविधा हो रही है। प्यारेलाल राजपूत, नोनी राम और फूलचंद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट मांगने आने वालों से इसका हिसाब मांगा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें