फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2025: संतान के लिए महिलाएं रखेंगी अहोई अष्टमी का व्रत, जानिए मान्यता और पूजा का मुहूर्त

Sun, 12 Oct 2025 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अहोई अष्टमी इस बार 13 अक्टूबर यानि सोमवार को है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और समृद्धि के लिए व्रत रखेंगी।  
विज्ञापन
अहोई अष्टमी 2025 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतान की समृद्धि का पर्व अहोई अष्टमी इस बार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह व्रत खासतौर पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और समृद्धि की कामना से करती हैं। हिंदू धर्म में परिवार और रिश्तों का विशेष स्थान है, जहां प्रत्येक संबंध की सुरक्षा और खुशहाली के लिए कई व्रत मनाए जाते हैं। ऐसे ही व्रत में अहोई अष्टमी का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे माताएं अपनी संतान की रक्षा और उन्नति की कामना से करती हैं।

विज्ञापन


बरेली के आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि अहोई अष्टमी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर रात में तारे निकलने तक व्रत रखती हैं और शाम को तारे निकलने के बाद उनकी पूजा-अर्चना कर व्रत खोलती हैं। 

यह भी पढ़ें- Diwali Carnival: बरेली में दिवाली कार्निवल का आगाज आज, तीन दिन तक चलेगा सौहार्द का उत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि अहोई अष्टमी का यह व्रत संतान के जीवन से जुड़ी सभी बाधाओं को दूर करता है। यह व्रत मातृत्व की शक्ति और संतान के प्रति अपार प्रेम का सुंदर प्रतीक है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि इस साल 13 अक्टूबर दोपहर 12:24 बजे से शुरू होकर 14 अक्टूबर की सुबह 11:09 बजे रहेगी। चूंकि अहोई अष्टमी का व्रत शाम को तारों के दर्शन और पूजा से जुड़ा होता है, इसलिए 13 अक्टूबर का दिन ही अहोई अष्टमी के रूप में माना जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:53 बजे से लेकर 7:08 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें