फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Carnival: बरेली में दिवाली कार्निवल का आगाज आज, तीन दिन तक चलेगा सौहार्द का उत्सव

Sun, 12 Oct 2025 11:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल को लेकर शहरवासी उत्साहित हैं। तीन दिवसीय उत्सव आज से शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य शहरवासियों में आपसी मेलजोल बढ़ाना है। 
विज्ञापन
Amar Ujala Diwali Carnival - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उत्सव, सौहार्द, सद्भाव के प्रतीक बने अमर उजाला दिवाली कार्निवल का आगाज रविवार शाम पांच बजे डीडी पुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव वितरण के साथ होगा। 12, 13, 14 अक्तूबर तक रोज कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

विज्ञापन


अमर उजाला दिवाली कार्निवल के आयोजन का उद्देश्य दिवाली से पूर्व शहरवासियों में आपसी मेलजोल बढ़ाना है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन मंच पर बैंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्रुप डांस परफार्मेंस होंगे। 12 अक्तूबर को टैलेंट शो, मैजिक शो, 13 को स्टार नाइट, मैजिक शो, 14 को टैलेंट शो आयोजित होगा। कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए मोबाइल नंबर 8307223275 और 7617701799 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: आज सौहार्द की खुशबू से महकेगा शहर, यहां किया जाएगा सद्भावना पुलाव का वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बजे होगा सद्भावना पुलाव का वितरण 
इससे पहले रविवार को शाम चार बजे डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सद्भावना पुलाव का वितरण होगा। इसमें चारों धर्मों के धर्मगुरुओं से ही पुलाव बनवाने और उसके वितरण की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा, ताकि एकता का रंग रगों में घुले। सद्भाव के इस भोज में शहरवासी आमंत्रित हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें