फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में घरों में घुसकर रेजर से फाड़ता था महिलाओं के कपड़े

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रामवाटिका के लोगों ने पकड़कर पीटा, पहले चोर बताकर पुलिस बुलाई फिर स्मैकिया बताकर छुड़वा दिया

बरेली। रामवाटिका कॉलोनी में एक युवक कई दिन से लोगों के घरों में घुसकर महिलाओं के कपड़े फाड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को उसे पकड़ लिया। पहले उसे चोर बताकर पुलिस बुला ली और बाद में स्मैकिया व मानसिक मंद बताकर छुड़वा दिया।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त रामवाटिका कॉलोनी में घर में चोर घुसने का शोर मचा। एक युवक को कॉलोनी वालों ने पकड़कर धुनाई लगा दी। फिर बारादरी थाना पुलिस को सूचना दी कि घर में चोरी करते चोर को पकड़ लिया है। श्यामगंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस के साथ कॉलोनी पहुंचे और युवक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चोरी की तहरीर मांगी तो लोग कार्रवाई कराने से इंकार करने लगे। तलाशी में उसके पास रेजर और ब्लेड निकला तो पुलिस चौंकी। पता लगा कि वह सूफीटोला का निवासी है। चोरी नहीं करता बल्कि घरों की छत या बालकनी में आकर महिलाओं के कपड़े फाड़ता था। आरोपी ने भी यही बात स्वीकार की। कहा कि वह पहले भी ऐसा करता रहा है। ऐसा क्यों कर रहा था? इस पर वह खामोश हो गया। पुलिस ने उसकी सही से खबर ली तो वह रोते गिड़गिड़ाते हुए छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। फिर कॉलोनी के लोग भी उसे छोड़ने की बात कहने लगे। कहने लगे कि यह स्मैकिया या नशेड़ी है। फिर इन लोगों ने लिखकर दे दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें