फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: 'स्त्री शक्ति समृद्धि' का आयोजन आज, बेहतर निवेश की सीख लेकर सशक्त बनेंगी महिलाएं

Sat, 25 Jul 2026 08:54 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की ओर से शनिवार को स्त्री शक्ति समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं को कमाई के साथ-साथ सुरक्षित और संतुलित निवेश के सरल व प्रभावी विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
'स्त्री शक्ति समृद्धि' का आयोजन आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाएं हमेशा से बचत के मामले में समझदार रही हैं, लेकिन उनकी यह बचत अक्सर बैंक, घर की तिजोरी और अलमारी या फिर रसोई घर के डिब्बों में बंद रह जाती है। महिलाओं की इसी बचत को निवेश के पंख लगाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बरेली में 'स्त्री शक्ति समृद्धि' कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।

विज्ञापन


अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को कमाई के साथ-साथ सुरक्षित और संतुलित निवेश के सरल व प्रभावी विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। यह आयोजन शनिवार 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे से बरेली के सिविल लाइंस स्टेशन रोड स्थित होटल स्वर्ण टावर में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। महिलाएं इस खबर के साथ दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर, या फिर अमर उजाला बोनस की वेबसाइट thebonus.in पर 'स्त्री समृद्धि' सेक्शन में दिए गए फॉर्म को भरकर फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। कार्यक्रम का  उद्देश्य महिलाओं को उनके वित्तीय अधिकारों, बचत की सही आदतों और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर जागरूक करना है।

विज्ञापन

धीरज डीन होंगे मुख्य वक्ता 
इस अवसर पर केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के जोनल सेल्स हेड, सेल्स, यूपी एवं उत्तराखंड, वाइस प्रेसिडेंट धीरज डीन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे महिलाओं को बचत, निवेश और जोखिम प्रबंधन से  जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि म्यूचुअल फंड जैसे निवेश विकल्प किस तरह महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का आधार बन सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को यह समझाया जाएगा कि परिवार की जरूरतों और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए निवेश की योजना कैसे तैयार की जाए, निवेश करते समय किन सामान्य गलतियों से बचना जरूरी है और समय के अनुसार निवेश रणनीति में बदलाव क्यों जरूरी होता है। साथ ही पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के प्रभावी तरीके भी बताए जाएंगे।

निवेश के नए विकल्प समझेंगी महिलाएं 
अमर उजाला बोनस का कहना है कि मौजूदा समय में निवेश के कई ऐसे नए विकल्प उपलब्ध हैं जो सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। महिलाएं निवेश के नए विकल्पों को समझेंगी तो यकीनन कमाई के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

परिवार की आर्थिक नींव भी मजबूत होगी। महिलाओं की वित्तीय समझ बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इसलिए कामकाजी महिलाओं, महिला उद्यमियों और गृहणियों के लिए यह कार्यक्रम बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। 
 
विज्ञापन

खास बात यह है कि महिलाएं निशुल्क इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सचिन से 8595283964 नंबर पर और हेमंत शर्मा से 9760863195 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें