फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदा पर होगी महिला परिचालकों की भर्ती, 17 को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज में संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 17 फरवरी को क्षेत्रीय कार्यशाला में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि महिला अभ्यर्थी यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

संविदा पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होना चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास निगम में पंजीकृत, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र धारक आवेदकों को मेरिट के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें