शेरगढ़। ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुखपाल सिंह ने किया। प्रशिक्षण में मौजूद महिला ग्राम प्रधानों को उनके नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, लैंगिक समानता, पितृसत्तात्मक समाज और सामाजिक बहिष्कार जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक किया गया।
खंड विकास अधिकारी सुखपाल सिंह ने महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों एवं दायित्व कर्तव्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण प्रबंधक अब्दुल कादिर ने महिला प्रधानों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं स्वयं निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत राजीव शर्मा , प्रधान शिवी चौधरी, मुन्नी देवी आदि रहे। संवाद