फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिलाओं ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। गांव स्थित शराब का ठेका हटाने की शिकायत पर मंगलवार को गांव पहुंची पुलिस ने उलटा शिकायतकर्ताओं को हड़काया। यह आरोप लगाते हुए मंगलवार शाम को महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और शराब की दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन




सोमवार को घुंसी गांव की दर्जनों महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर विरोध जताया था। महिलाओं का कहना था कि गांव में खुली शराब की दुकान से उनके परिवारों में रोजाना कलह हो रहा है। दुकानदार द्वारा नाबालिग बच्चों को भी शराब बेच दी जाती है। उनके परिवार के पुरुष नशे के आदी हो गए हैं, जो आए दिन नशे ही हालत में महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट करते है। शराब की लत के कारण पुरुष घर का सामान भी बेच कर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा गांव के कई परिवारों के पुरुषों ने शराब के कारण अपनी कीमती जमीनें तक बेच दीं।



महिलाओं का कहना था कि उनकी शिकायत पर मंगलवार को थाना पुलिस गांव पहुंची तो उल्टे शिकायतकर्ता महिलाओं को ही डराने व धमकाने लगी। मौके पर एसडीएम के न मिलने पर महिलाएं वापस गांव लौट गई। वहीं, इस मामले में कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें