नवाबगंज। बैंक से रुपये निकालने बाइक से जा रहे एक सेवानिवृत नगर पालिका कर्मी को मंगलवार को दिन में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी सेवानिवृत पालिका कर्मी 62 वर्षीय मोहम्मद सलीम मोहल्ला नई बस्ती में अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर कस्बे की केनरा बैंक में रुपये निकालने बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही बैंक के पास पहुंचे। उसी बीच पीछे से आई पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी नाजमा, बेटा गुलाम अशरफ, गुलाम तसब्बर, गुलाम हसन, अरसलाम व बेटी असरफ जहां, अफरोज, सरफरोज का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद