फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज हत्या के आरोप में महिला का पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख के लिए विवाहिता को पीट कर किया था घायल, इलाज के दौरान हुई थी मौत
विज्ञापन

भमोरा। दो लाख की दहेज के लिए विवाहिता को पीटने और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद पुलिस ने मामले को दहेज हत्या की धारा में तरमीम कर आरोपी पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना फतेहगंज पूर्वी के एक गांव निवासी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 27 वर्षीय पुत्री की शादी सात वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव ककरी निवासी सुनील सागर के साथ की थी। लेकिन, ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 28 नवंबर को शीतल के साथ पति सुनील सागर, ससुर मुनीश सागर, सास, देवर राजा बाबू, चचिया ससुर भगवान दास व मोहित ने बेटी के साथ जमकर मारपीट की। बेहोशी की हालत में बल्लिया कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर छह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बीते शुक्रवार की देर रात शीतल देवी ने दम तोड़ दिया। उनको एक पांच वर्ष की पुत्री और चार वर्ष का पुत्र था। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि विवाहिता की मौत के बाद मामला दहेज हत्या में तरमीम कर शुक्रवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर लगाया आरोप
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की चरित्र पर उल्टा आरोप लगा दिया और कहा कि वह पहले दिल्ली में रहकर काम करता था। वह पत्नी का किसी से प्रेम-प्रसंग था। इसके चलते वह गांव चले आए। तब भी पत्नी ने बातचीत नहीं छोड़ा। 28 नवंबर को लड़ाई-झगड़े में पत्नी को ज्यादा चोट लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें