फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रसूता की मौत के दस दिन बाद डॉक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप, कहा- हालत बिगड़ने पर किया रेफर
विज्ञापन

आंवला। कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के दस दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में डॉ. अभिषेक सक्सेना समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी राहुल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिछले सप्ताह सोमवार रात पत्नी सोनी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे कस्बे के मोहल्ला नालापार के श्रद्धा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मौजूद स्टाफ व डॉ. अभिषेक सक्सेना ने अस्पताल में बेहतर इलाज व सुविधाएं होने की बात कहकर इलाज किया। कुछ देर बाद डॉक्टर ने एक महिला को बुलाकर उसकी पत्नी का सिजेरियन ऑपरेशन करवा दिया। इसके बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। रात में महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में मौजूद अप्रिशिक्षित स्टाफ इलाज करता रहा। मंगलवार अलसुबह महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल स्टाफ ने हाथ खड़े कर दिए और बरेली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन महिला को बरेली के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर, प्रशांत सक्सेना व ओमवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, अस्पताल संचालक मो. मुस्तफी ने बताया कि जो रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसकी हमें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें