फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी 21 वर्षीय सुमन का शव उसके घर में सोमवार सुबह फंदे से लटका मिला। ससुरालवालों ने मायके जाने की जिद के चलते आत्महत्या की बात कही लेकिन मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर उन्हें सुमन का शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली। पति राजेश कुमार यादव ने बताया कि सुमन मायके जाने के लिए कह रही थी। पति ने सोमवार की जगह बुधवार को मायके जाने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

पति व ससुरालवालों ने आशंका जताई कि इसी वजह से सुमन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने ही सुमन के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। भोजीपुरा थाने के गांव मिर्जापुर जागीर से आए भाई ओवेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर को तहरीर दी कि दो साल पहले सुमन की शादी राजेश से की थी। दोनों का आठ माह का बेटा भी है।
आरोप लगाया कि बहनोई राजेश, ससुर रमेश चंद्र, सास लज्जावती, जेठ विनोद उनकी बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे। सोमवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि इन्हीं लोगों ने सुमन को दहेज की खातिर हत्या कर दी, फिर शव आंगन में रखकर भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें