फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंख, कान और नाक को कीड़ों ने किया खोखला... कत्ल के बाद कातिल ने बिगाड़ दिया था युवती का चेहरा; शव जलाया भी

Mon, 30 Dec 2024 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के लाड़पुर गौटिया के पास ईंट भट्ठे के पास अर्धनग्न हालत में एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी वजनदार वस्तु से कुचला हुआ था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बरेली में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती की गला कसकर हत्या करने के बाद कातिल ने शव के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। हाफिजगंज में ईट भट्ठे पर मिले युवती के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में पता लगा कि उसकी हत्या किसी रस्सी या कपड़े से गला कसकर की गई थी। हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरा बिगाड़ दिया था। कीड़ों ने आंख, कान व नाक को खोखला कर दिया। शव जलाने की कोशिश जैसे संकेत भी मिले।

शनिवार को थाना हाफिजगंज के गांव लाड़पुर गौंटिया के समीप बंद पड़े ईंट-भट्ठे में अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शव चार से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका के चलते सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने की जांच
फॉरेंसिक टीम ने रविवार को दोबारा मौके पर जाकर तथ्यों को जुटाकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही युवती की पहचान कराकर हत्या का खुलासा किया जाएगा। 

आपको बता दें कि बरेली के हाफिजगंज के लाड़पुर गौटिया के पास ईंट भट्ठे के पास अर्धनग्न हालत में एक युवती का अधजला शव मिला था। युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी वजनदार वस्तु से कुचल दिया गया था। शव के पास से कपड़े, प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल, चप्पल व लाइटर भी मिला था। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की आशंका जताई है। 

 

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में लाड़पुर गौटिया के पास ईंट-भट्ठा है, जो काफी वर्षों से बंद पड़ा है। साफ-सफाई न होने से उसमें घास उग आई है। शनिवार दोपहर एक ग्रामीण परिसर में घास काटने गया था। जब वह चिमनी के पास पहुंचा तो उसने एक युवती का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी।
 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज पवन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर बताया कि शव आठ से 10 दिन पुराना है। पास में युवती के कपड़े, पेट्रोल की बोतल आदि सामान पड़ा मिला। युवती के गले में फंदा कसा हुआ था। आशंका है कि दुष्कर्म कर हत्या के बाद शव को जलाया गया है।
 

पुलिस ने चौकीदार से की पूछताछ
बंद पड़े भट्ठे की एक साइड में कमरा बना हुआ है, जिसमें चौकीदार मुनीर अहमद भी रहता है। स्थानीय पुलिस ने चौकीदार को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती का शव कई दिन पुराना है। चेहरा काला हो गया है। इसकी वजह से युवती की शिनाख्त करने में समस्या आ रही है।

 
विज्ञापन

ईंट भट्ठा काफी समय से बंद पड़ा था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती के प्रेमी से मिलने की आशंका लग रही है। इसी की वजह से हो सकता है कि कुछ अनबन हुई, जिससे युवती की हत्या कर दी गई। अभी इस संबंध में कुछ भी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मुकेश मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें