बरेली में महिला सफाई कर्मचारी ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने सुभाषनगर थाने में महिला कर्मचारी, उसके पति और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गणेश नगर कॉलोनी निवासी अचल कुमार ने बताया कि क्यारा ब्लॉक के बारीनगला में तैनात महिला सफाई कर्मचारी मोना सिंह ने उसे फर्जी विज्ञप्ति दिखाकर पंचायती राज विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। मोना सिंह उसकी दुकान पर आती थी और जिला पंचायत राज अधिकारी बताकर अपने भाई संजय सिंह और पति अंकित से फोन पर बात कराती थी।