फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के हजियापुर में महिला की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। हजियापुर में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सब्जी बेचकर लौटे पति ने उसका लहूलुहान शव फोल्डिंग बेड पर पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। एएसपी ने फील्ड यूनिट के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के हजियापुर का शमीम सब्जी का ठेला लगाता है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शमीम सब्जी बेचकर घर लौटा तो पत्नी 35 वर्षीय आसमां की कमरे में फोल्डिंग बेड पर लाश पड़ी थी। बिस्तर और जमीन पर खून फैला था। आसमां का गला रेता गया था। शमीम ने शोर मचाया तो पड़ोसी और पास में ही रहने वाली आसमां की बहन नाजमा पहुंच गई। नाजमा ने बताया कि दिन में करीब 11 बजे वह आसमां को चाय पिलाकर गई थी। उस वक्त आसमां की सास बिलकिश हज्जन मकान के ही एक हिस्से में अपनी लकड़ी की टाल पर बैठी थीं। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ पहुंचे एएसपी अभिषेक वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। आसमां के घर की पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल देखा, लेकिन घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुआ। आसमां के घर के आगे दो मकान छोड़कर ही एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने जांच के लिए उसकी फुटेज निकलवाई है। हालांकि अभी पुलिस पारिवारिक कलह को ही हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने पति शमीम के साथ ही मोहल्ले के ही दो और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

‘मौसी की गर्दन काट दी’, चीखते हुए बाहर दौड़ा दानिश

आसमां के पति शमीम के मुताबिक, जब वह घर में घुसा तो पीछे से नाजमा का बेटा दानिश भी आ गया। खून से लथपथ आसमां का शव देखकर दानिश ‘मौसी की गर्दन काट दी’ कहता हुआ घर के बाहर भागा। इसके बाद भीड़ जमा हो गई। परिवार ने बताया कि पड़ोस में ही शमीम की दूसरी पत्नी राजदा भी रहती है। पारिवारिक कलह के चलते आसमां अलग रहती थी। मकान बनने के बाद डेढ़ साल पहले ही आसमां इस मोहल्ले में शिफ्ट हुई थी।
मृतक महिला का पति शमीम बयान बदल रहा है। कभी घटना के वक्त काम से घर आने की बात कहता है तो कभी कहता है कि पूरे वक्त घर के बाहर ही बैठा रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - अभिषेक वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें