फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली में शराब पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेटी को लहूलुहान हालत में मिली पीड़िता

Mon, 24 May 2021 07:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

रविवार को उसकी मां सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित अपनी फुफेरी बहन के घर गईं थी। वापस न आने पर वह मां की तलाश में पहुंचीं तो उनकी मां फुफेरी बहन के पड़ोसी सोनू के घर में नशे की हालत में बेसुध मिलीं। होश में आने पर उन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में महिला को नशीला पदार्थ देकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोश होने पर छोड़कर भाग निकले। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराकर बेटी की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रविवार शाम पीड़िता को लेकर उसकी बेटी थाना सुभाषनगर पहुंची। युवती ने बताया कि उसकी मां की उम्र 42 वर्ष है और वह कभी-कभी शराब पी लेती है। रविवार को उसकी मां सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित अपनी फुफेरी बहन के घर गईं थी। 

वापस न आने पर वह मां की तलाश में पहुंचीं तो उनकी मां फुफेरी बहन के पड़ोसी सोनू के घर में नशे की हालत में बेसुध मिलीं। होश में आने पर उन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। उन्होंने मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि जब वह पहुंचीं तो सोनू समेत दो युवक कच्ची शराब बना रहे थे। उन्हें गिलास में जबरन नशीला पदार्थ दे दिया और दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ब्लीडिंग होने पर हालत बिगड़ी तो आरोपी उन्हें छोड़कर भाग निकले। 
 
विज्ञापन

एसपी सिटी रवींद्र सिंह ने बताया कि बेटी की तहरीर के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर दूसरे आरोपी का नाम विवेचना में शामिल कर लिया ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें