फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज नहीं मिला तो महिला पर डाला खौलता तेल, देवर ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज नहीं मिलने पर महिला पर उसके पति और ससुरालवालों ने खौलता तेल डाल दिया। महिला को दवा देकर गर्भपात कराया गया। महिला का देवर भी उससे छेड़खानी करता है। महिला ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी महिला ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वर्ष 2021 में पीलीभीत निवासी भीमसेन से उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद भीमसेन और उसके परिजन दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये मांगने लगे। मना करने पर भूखा प्यासा रखते थे। देवर उस पर गलत नजर रखता था और मौका पाकर छेड़खानी करता था। भीमसेन ने दहेज नहीं मिलने पर खौलता तेल डाल दिया। दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। बुलेट और दो लाख रुपये नहीं मिलने पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी गई। देवर ने नशे में एक दिन अश्लील हरकत की। महिला किसी तरह जान बचाकर मायके बरेली आई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें