विवाहिता ने पिता को फोन पर बताई थी ये बात
17 दिसंबर को पूजा ने अपने पिता को फोन कर बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर तेजाब पिलाने की धमकी दे रहे हैं। पूजा के पिता छेदालाल ने मनोज और उसके पिता को फोन किया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद किसी दरोगा ने फोन कर बताया कि पूजा गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है।
छेदालाल वहां पहुंचे तो पूजा ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति और ससुरालवालों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया है। इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद ही पूजा की मौत हो गई। सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि छेदालाल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।