फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दरोगा ने गाजियाबाद की महिला से किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 07:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की कुंडरा कोठी चौकी प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। गाजियाबाद की महिला ने वहां के लोनी थाने में चौकी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बरेली की कुंडरा कोठी चौकी के प्रभारी जय सिंह निगम के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली एसएसपी ने बताया कि वहां के अधिकारियों की आख्या व एफआईआर विधिक रूप से मिलने के बाद चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में एक महिला ने साहिबाबाद थाने में झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की विवेचना की थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने महिला से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। साल 2023 में दरोगा जय सिंह का स्थानांतरण हो गया और वह लोनी थाना क्षेत्र की वंथला चौकी का प्रभारी बन गया। यहां भी दरोगा ने उनसे दबाव में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। 

शादीशुदा होने की बात छिपाकर दरोगा ने उनसे साल 2024 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की। आरोप है कि अब दरोगा उन्हें साथ नहीं रख रहा है। पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने का विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
इस पर महिला ने 2024 में कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी। तब दरोगा ने उनके भाई को झूठे केस में फंसा दिया और उन्हें भी केस में फंसाने की धमकी दी। तब उन्होंने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा जय सिंह निगम की तैनाती जिले में काफी समय से है। फिलहाल वह नवाबगंज थाने की कुंडरा कोठी चौकी पर प्रभारी के रूप में तैनात है। मीडिया के जरिये उस पर लोनी में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली है। वहां के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें