फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज न देने पर की पिटाई तो महिला का हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। दहेज न देने पर ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम लखा निवासी किरन ने बताया कि उनकी शादी बरेली के ग्राम डोरिया निवासी पवन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर रामचंद्र, सास सुषमा, जेठ दीपक शर्मा व मनोज शर्मा, जेठानी उर्मिला व विनेश आदि दहेज में पांच लाख रुपये व एक बाइक की मांग कर प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उपरोक्त ने कई बार पिटाई भी की।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उन्हें घर से निकल दिया। आरोप है कि उपरोक्त ने मायके में घुसकर उनकी पिटाई की। पेट में लात लगने से महिला का गर्भपात हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें