फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'योगी भाईजान...मुझे इंसाफ दिलाएं', भाजपा की महिला पदाधिकारी ने सीएम से लगाई गुहार

Thu, 14 Nov 2024 11:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद भाजपा नेता अनीस अंसारी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पार्टी की ही पदाधिकारी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। शिकायत के बाद भी रिपोर्ट न होने पर महिला ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी के खिलाफ पार्टी की ही महिला पदाधिकारी ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले दिनों महिला ने अनीस अंसारी और उनके दो साथियों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी। मामले में एसपी सिटी ने जांच शुरू कर महिला के बयान दर्ज किए, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस पर महिला नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो डालकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


महिला भाजपा नेता ने फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी को भाईजान संबोधित कर इंसाफ की मिसाल बताया। लिखा, 'मैं बहुत परेशान हूं। मुझे आपकी मदद की जरूरत है। अनीस अंसारी ने मेरे साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। आप मुझे न्याय दिलाएं। मेरा मुकदमा नहीं लिखा जा रहा है। मुझ पर सात नवंबर को हमला कराया गया, जिसका मुकदमा बारादरी में लिखवा चुकी हूं। मुझे रोज धमकी मिल रही हैं कि मुकदमा लिखवाने से पहले तुझे और तेरे बच्चों को मार देंगे। योगी भाईजान मेरी और मेरे बच्चों की मदद कीजिए।' 

संबंधित खबर- भाजपा नेता मुकर गए: 'बुर्का पहनाकर ले जाते होटल, कई दिन तक मेरे साथ...', महिला ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

 

Trending Videos

बीते दिनों वायरल हुई थी रिकार्डिंग
भाजपा नेता अनीस अंसारी का महिला से बातचीत की रिकार्डिंग वायरल हुई थी। इसके बाद उन्होंने खुद ही पद छोड़ने की पेशकश की थी। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। बीते शनिवार को महिला अपने बच्चों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची थी। एसएसपी के न मिलने पर वह स्टाफ को शिकायत देकर लौट आई थी। उसने अनीस अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए। 

महिला ने बताया कि अनीस अंसारी के हाथ से लिखे कागजात समेत कई ऐसे सबूत उसके पास आज भी सुरक्षित हैं, जिनके जरिये वह साबित कर सकती है कि वह उसे लंबे समय से पत्नी की तरह रख रहे थे। आरोप लगाया कि अनीस उसे बुर्का पहनाकर लखनऊ के होटल में ले जाते थे। वहां स्थायी रूप से पत्नी की आईडी लगा रखी थी। वह कई-कई दिन तक होटल में रहते थे। इससे पहले अनीस उसके घर आकर पति को बता देते थे कि पार्टी की मीटिंग के काम से लखनऊ जा रहे हैं। 

निकाह नहीं करना था तो तलाक क्यों दिलवाया?
महिला का कहना था कि अनीस अंसारी ने उससे कहा कि पति से तलाक ले लो तो वह उसके साथ निकाह कर लेंगे। वह कम पढ़ी-लिखी है तो भी उसने यह बात लिखवाकर अनीस से दस्तखत करवा लिए। यह कागज उसके पास है। जब उसने पति को तलाक दे दिया तो अनीस ने निकाह से इन्कार कर दिया। पति ने छोड़ा तो वह किराये पर रह रही है, दो बच्चों को पालना मुश्किल हो रहा है। अनीस ने उसका मोबाइल फोन छीनकर सारे साक्ष्य मिटा दिए पर कॉल रिकार्डिंग बच गईं जिन्हें वह एआई तकनीक बता रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने महिला पर लगाया वसूली का आरोप 
भाजपा नेता अनीस अंसारी का कहना है कि महिला उनकी पार्टी से जुड़ी है। गरीबी की वजह से उन्होंने उसकी आर्थिक मदद की। उसे पार्टी में भी जिम्मेदारी दी। अब वह अपने साथियों से मिलकर उनसे वसूली की कोशिश कर रही है। उन्होंने उसके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद बताए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें