बरेली के नवाबगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति को छोड़कर देवर का हाथ थाम लिया। थाने में समझौता होने के बाद वह देवर के साथ चली गई। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। वह उन दोनों को भी साथ ले गई।
महिला की शादी कुछ वर्ष पहले नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। इसी बीच महिला का अपने देवर से प्रेम-प्रसंग हो गया। मामले की जानकारी पति को मिली तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। महिला ने थाना नवाबगंज में पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस के सामने महिला ने पति को छोड़कर देवर के साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने भी इसकी इजाजत दे दी। समझौता होने के बाद महिला देवर के साथ चली गई। समझौते के तहत बच्चे भी विवाहिता के साथ रहेंगे।