फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो विवाहिता भूल बैठी परिवार, तीन साल की बेटी पर भी नहीं आया तरस, उठाया ये कदम

Mon, 02 Jun 2025 11:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में एक विवाहिता को इंस्टाग्राम पर युवक से प्यार हुआ तो अपने पति और तीन साल की बेटी को छोड़ दिया। वह प्रेमी के साथ चली गई। मासूम बच्ची पर भी उसे तरस नहीं आया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो तीन साल की बच्ची और पति को छोड़कर विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। इससे पहले पुलिस थाने में घंटों पंचायत हुई, लेकिन विवाहिता अपनी बात पर अड़ी रही। आखिरकार पति उसकी जिद के आगे झुक गया और सहमति दे दी। इसके बाद थाने पहुंचा प्रेमी उसे अपने साथ ले गया। हैरान करने वाला मामला बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र से सामने आया है। 

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का इंस्टाग्राम से जिला सहारनपुर के एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। चोरी छुपे दोनों मिलते रहे। पति को जब यह जानकारी हुई तो उसने पत्नी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। बात थाने तक पहुंची तो पुलिस ने युवती और उसके पति को बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने साफ लिखकर दे दिया कि वह पति और और बच्ची से कोई संबंध नहीं रखेगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: जेठ ने की शर्मनाक करतूत... शिकायत पर सिपाही पति ने विवाहिता को जिंदा जलाने का किया प्रयास
विज्ञापन


पत्नी की जिद के आगे पति हार गया। उसने कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है तो यहां से चली जाए। इसके बाद युवती ने फोन पर बात कर प्रेमी को थाने पर बुला लिया। पुलिस ने उसकी सहमति व पति की सहमति के बाद प्रेमी के साथ युवती को भेज दिया। यह मामला रविवार को इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन

प्रेमिका आई तो प्रेमी घर से गायब
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक-युवती एक डिग्री कॉलेज में साथ-साथ पढ़ते थे। इस दौरान दोनों में इश्क हो गया। इस समय प्रेमी बीएससी फाइनल ईयर का छात्र है, जबकि प्रेमिका बीए कर रही है। प्रेमिका का कहना है कि वह प्रेमी के साथ पूरा जीवन बिताएगी। अपने घर बगैर बताए वह प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं बैठ गई। प्रेमिका को अपने घर बैठे देख प्रेमी घर से रफूचक्कर हो गया। इस पर प्रेमिका के घर वाले आ गए। उन्होंने उसे बहुत समझाया। इस पर प्रेमिका अपने पिता व भाई के साथ घर चली गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें