फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। लाल कुआं बस अड्डे पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

परिचितों के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हनीफन पत्नी मरहूम सखावत मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव के ही युवक मुख्तियार के साथ दवा लेने लाल कुआं बस अड्डे पर आई थीं। इसी दौरान टेंट का सामान लेकर खुर्रमपुर गांव की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली विक्रमपुर गांव का ग्रामीण चला रहा था। हादसे के बाद महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुख्तियार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को घेराबंदी कर रुकवा दिया। सीओ अजय कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की पहले हो चुकी है मौत, दिव्यांग बेटी पर टूटा दुखों का पहाड़ : हनीफन के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी इकलौती बेटी 17 वर्षीय शबनूर पूरी तरह दिव्यांग है और चलने-फिरने में असमर्थ है। मां ही उसके जीवन का सहारा थीं।
इस हादसे में मां की मौत से बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन इकरार नवी और मोबीन शव को घर ले आए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें