फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सियार के हमले में महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सोमवार सुबह सियार ने हमला कर एक महिला को गंभीर घायल कर दिया। इससे पहले भी सियार दो महिलाओं को भी घायल कर चुका है। इस दौरान वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने रोष जताया।
विज्ञापन

आंवला-बदायूं रोड स्थित हाजीपुर गांव निवासी धनदेई सुबह घर के बाहर बनी पशुशाला में जानवरों को चारा डालने गई थी। तभी उन पर सियार ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुुुंचे परिजनों ने सियार को वहां से भगाया। घायल धनदेई को लेकर वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए। यहां पर उनका उपचार कर उनको वापस भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सप्ताह भी घर के बाहर शौच को गईं दो महिलाओं पर भी सियार ने हमला किया था, जिसमें दोनों घायल हुई थीं, तब से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम प्रधान मुकेश यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें