फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैस रिसाव से हुए धमाके में झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही/मीरगंज। शाही कस्बे में चूल्हा जलाते समय गैस रिसाव के कारण हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसी महिला की सोमवार को दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से ही राधा (35) जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उन्हें डॉक्टर नहीं बचा सके।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह राधा घर में गैस चूल्हा जलाकर चाय बनाने गई थीं। आशंका जताई गई कि रातभर सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण कमरे में गैस भर गई थी। जैसे ही राधा ने माचिस जलाकर चूल्हा जलाने की कोशिश की। तभी घर में धमाका हो गया।
राधा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गैस चिमनी का पाइप भी फट गया। घर के दरवाजे, खिड़की आदि को नुकसान पहुंचा। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान राधा की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगा मेला : इस घटना के बाद लोगों ने दुख प्रकट किया। इस कारण मेला सोमवार को बंद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें