फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeytrap: बरेली में वीडियो कॉल रिसीव करते ही फंस गया दिव्यांग युवक, महिला ने खेला 'गंदा खेल'

Wed, 11 Dec 2024 11:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। नवाबगंज में दिव्यांग युवक को वीडियो कॉल कर महिला ने जाल में फंसाया। उसका अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उससे वसूली की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज में एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्यांग युवक के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए गए। दूसरी बार भी उसे धमकाकर रुपये मांगे गए। इससे परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


नवाबगंज में दिव्यांग युवक बच्चों को कोचिंग पढ़ाता है। उसका आरोप है कि रविवार को उसके मोबाइल फोन पर एक महिला ने वीडियो कॉल की। उसने कॉल रिसीव कर ली। इसी दौरान महिला ने फोटो और वीडियो बना ली। कुछ देर बाद महिला ने उसके फोन पर क्लिप बनाकर डाल दी, जिसे देख उसके होश उड़ गए। 

ये भी पढ़ें- अभिनेत्री के बेटे की हत्या!: सागर की नाक से आ रहा था खून... दो दोस्तों ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली कहानी
विज्ञापन


बाद में महिला ने उससे रुपये मांगे। रुपये न देने पर महिला ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दिव्यांग ने बदनामी के डर से एक लाख दो हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। उसके बाद महिला ने 50 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले 
जिले में हनीट्रैप के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पुलिसकर्मियों समेत कई विभागों के कर्मचारियों और रसूखदार लोग भी हनीट्रैप गैंग के जाल में फंस चुके हैं। शहर में एक डॉक्टर की जान भी चली गई थी। जब इन मामलों का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें