फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंधक बनाकर महिला से तीन दिन तक किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। महिला ने बंधक बनाकर रखने व दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरीदपुर के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के एक गांव निवासी महिला ने आंवला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पति से कहासुनी होने के बाद उसकी इंस्टाग्राम पर आरोपी के साथ दोस्ती हो गई। दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोपी उसे ले आया। अपने घर में बंधक बनाकर रखने लगा। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। महिला जब भी वापस अपने पति के साथ जाने की बात कहती तो आरोपी उसकी पिटाई लगाता।
इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाद अलगनी गांव, फरीदपुर निवासी आरोपी मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ नितिन कुमार ने बताया कि महिला रायबरेली की निवासी है। वह मुंबई में अपने पति के साथ रहती थी। दोनों को एक पांच साल का बेटा भी है। वहां इंस्टाग्राम पर आरोपी से दोस्ती हो गयी थी। पिछले तीन दिनों से महिला को आरोपी कस्बे में एक किराये के मकान में रखे हुए था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें