फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 18-18 घंटे बिजली कटौती, उमस से 150 गांवों के लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली की अघोषित कटौती जारी है। यहां तीन दिन से 18-18 घंटे तक बिजली काटी जा रही है। गर्मी व उमस से 150 गांवों के लोग बेहाल हैं। शिकायतों की सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने डीएम व मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल है, लेकिन जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से मात्र तीन से चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जो कि कम वोल्टेज में। इससे कोई भी विद्युत उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। तीन दिन से लोग लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं, लेकिन बिजली निगम के जिम्मेदार शिकायतों को सुनकर अनसुना कर दे रहे हैं।

दुनका के ग्राम प्रधान अफसर अहमद, भरत शर्मा, कपिल गंगवार, धर्मेंद्र कुमार, शिशुपाल सिंह, होरी लाल, बसई प्रधान सतीश चंद्र गंगवार आदि ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से रोजाना अघोषित कटौती की जा रही है। तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे 150 गांवों के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

रिछा से होती है बिजली आपूर्ति, आए दिन हो रहे फॉल्ट

बताते चलें कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र के लिए 50 किलोमीटर दूर रिछा से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। तार जर्जर होने के कारण आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। लोगों ने जुन्हाई विद्युत केंद्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इधर, अवर अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से बिजली आपूर्ति में समस्या आ रही है। तक्नीशियन को बुलाकर ट्रांसफार्मर के वोल्टेज बढ़ाए गए हैं। अब बिजली आपूर्ति का प्रयास बेहतर किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें