फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 20 दिन की नवजात बच्ची को छोड़ महिला हुई लापता, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
20 दिन की बच्ची को छोड़कर महिला हुई गायब, पुलिस ने परिजनों की तलाश कर बच्ची को सौंपा।
विज्ञापन
फरीदपुर। 20 दिन की नवजात बच्ची को उसकी मां घास में लिटा कर छोड़ कर चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उठाया और तलाश कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर पिता ने उसे नगर के सीएचसी पर भर्ती कराया है। फिलहाल, बच्ची की मां का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


फरीदपुर पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि नगर के लाइन पार मठिया नई बस्ती ताज पेट्रोल पंप के पास घास में नवजात बच्ची को कोई छोड़कर चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उठाया। पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश की। बच्ची को पिता के सुपुर्द कर दिया। ठंड में पड़ी रही बच्ची की तबीयत खराब हो गई। पिता ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्ची को भर्ती कराया। बस्ती के ही रहने वाले जानकी प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी कृष्णा देवी ने पांच नवंबर को बच्ची को जन्म दिया था। उसकी दिमागी हालत ठीक ना होने के चलते वह अपने मन की करती रहती है। संवाद

20 दिन की बच्ची को छोड़कर महिला हुई गायब, पुलिस ने परिजनों की तलाश कर बच्ची को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें